फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   New western disturbance active, chances of rain with strong winds till June 5 in Haryana

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: हरियाणा में 5 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, नौतपा का आखिरी दिन भी रहा ठंडा

Tue, 03 Jun 2025 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 09:40 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे 5 जून तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
New western disturbance active, chances of rain with strong winds till June 5 in Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से प्रदेश में 5 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। वहीं, नौतपा के आखिरी दिन सोमवार को भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने इन संबंध में येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को भी प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कई जिलों में दिनभर बादल भी छाए रहे। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से 6.6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। सिर्फ सिरसा जिले को छोड़ कर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे 5 जून तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी व अरब सागर दोनों से नमी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी हुई बारिश
भिवानी-5.5 एमएम
हिसार-1.0 एमएम
नूंह-1.5 एमएम
नोटबारिश का यह आंकड़ा सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed