{"_id":"592484ea4f1c1be43b53600f","slug":"neither-minister-came-nor-holes-on-road-fill-whatsapp-number-does-nt-came-either","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री आए न सड़कों के गड्ढे भरे, ना ही व्हाट्स एप नंबर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री आए न सड़कों के गड्ढे भरे, ना ही व्हाट्स एप नंबर आया
amarujala/Hisar
Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन परिवाद समिति की बुधवार को होने वाली बैठक में सड़कों की बदहाली का मुद्दा फिर से उठेगा। जन परिवाद समिति के सदस्य ही यह शिकायत रखेंगे, जिसमें हिसार, हांसी, बरवाला, नारनौंद की बदहाल सड़कों की हालत सुधारने की मांग होगी। पिछले साल पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह जन परिवाद समिति की शिकायत सुनने आए थे। जून 2016 में उन्होंने हिसार में ही एलान किया था कि छह महीने बाद किसी सड़क में गड्ढा दिखे तो मुझे व्हाट्स एप कर देना। इसके बाद न तो मंत्री आए न गड्ढे की फोटो भेजने वाला व्हाट्स नंबर किसी को मिला। अब उसी मीटिंग में करीब एक साल बाद जन परिवाद समिति के सदस्यों ने वही मांग रखते हुए निदान की गुहार लगाई है।
जन परिवाद समिति के सदस्यों ने कहा कि जनहित के लिए यह शिकायत रखी है। गांव और शहरों की सड़कों का बुरा हाल है। लंबे समय से सड़कों की रिपेयर तक नहीं की गई। सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। समिति के सदस्यों ने शहर के अंदर, शहर को गांव से जोड़ने वाली सड़कों और बाहरी सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग शिकायत रखी।
शहर की सड़कों की बदहाली का मुद्दा मंत्रियों के अलावा सीएम के सामने भी कई बार उठाया जा चुका है। सबसे बुरा हाल सेक्टर के अंदरूनी हिस्सों की सड़कों का है। पिछले करीब दो ढाई साल से इन सड़कों पर पेचवर्क तक नहीं हो रहा। नगर निगम और हुडा के बीच उलझे सेक्टरों की सड़कों की रिपेयर के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर करने का एलान कई महीने से किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम के आदेश ही अधूरे
सीएम मनोहर लाल ने 2015 जून में जन परिवाद समिति की बैठक में विधायक रणबीर गंगवा की ओर से रखी गई मांग पर हिसार-राजगढ़ रोड की रिपेयर के आदेश दिए थे। दो साल बाद भी यह काम अधूरा है।
सीएम मनोहर लाल ने मार्च 2016 में जहाजपुल से पड़ाव चौक होते हुए बरवाला चुंगी तक की सड़क को फोरलेन करने की घोषणा की थी। 14 महीने बाद भी इस घोषणा पर काम शुरू नहीं हो सका। लोग बदहाल सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं।
यह समस्या भी सुनेंगे
-बेंक्वेट हॉल में रात 10 बजे बाद भी डीजे-पटाखे बजाने की शिकायत
-विकास नगर के सोसायटी को नगर निगम के हवाले करने की मांग
-जमावड़ी के रमेश की गलत गिरदावरी के कारण रास्ता न होने की शिकायत
--सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड में पार्कों की जमीन पर कब्जे कर कमरे बनाने की शिकायत
--गांव सातरोड़ में तालाब की सफाई न होने के कारण बीमारियां फैलने की शिकायत
--जगान के राम सिंह की गेहूं कटाई के आठ हजार रुपये भुगतान न करने की शिकायत
--खरबला निवासी सतीश की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत
-बिठमड़ा निवासी महेंद्र सिंह की आढ़ती पर 5.5 लाख रुपये न देने की शिकायत
यह पुरानी शिकायतें सुनी जाएंगी
- सहकारी समिति के रजिस्ट्रार पर सोसायटी से मिलकर पैसे का दुरुपयोग करना
- ठंडी सड़क जलेबी चौक पर टीपी स्कीम की कॉलोनी में पार्क की जमीन पर कब्जा
-गंगवा में स्कॉलर सोसायटी की ओर से पार्क की जमीन को प्लॉट काटकर बेचना
-हांसी निवासी रामचंद्र की बिजली मीटर में 1266 यूनिट मीटर जंप की शिकायत
निजी स्कूल की फीस
गांव डाबड़ा स्थित निजी स्कूल के खिलाफ बिजेंद्र, सुनील, मोहिल, अनिल कुमार सहित अन्य ने शिकायत दी कि स्कूल ने पिछले साल तिमाही फीस 6 हजार को 12 हजार कर दिया है। कंप्यूटर लैब खराब होने के बावजूद 4200 रुपये फीस ली। स्कूल का ड्रेस कोड बदलकर अभिभावकों को ठगा। स्कूल प्रबंधन की ओर से 4-5 हजार की किताबें लेने को मजबूर किया जा रहा है।