{"_id":"66e9bda023387273c70408f6","slug":"near-nadhodi-t-point-three-youths-riding-a-bike-broke-the-glass-by-pelting-stones-and-punches-on-the-bolero-hisar-news-c-127-1-shsr1016-122510-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाढोड़ी टी प्वाइंट के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने बोलेरो गाड़ी पर पत्थर और मुक्के मारकर शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाढोड़ी टी प्वाइंट के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने बोलेरो गाड़ी पर पत्थर और मुक्के मारकर शीशे तोड़े
Tue, 17 Sep 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
भूना। कुलां रोड पर नाढोड़ी टी प्वाइंट के नजदीक मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने बोलेरो गाड़ी पर पत्थर व मुक्के मारकर तोड़फोड़ कर दी। चालक की पिटाई करके 90 हजार रुपये छीन कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हमलावर युवकों के बारे में जानकारी ली।
पूछताछ के लिए एक युवक को काबू किया गया है। पुलिस ने देर रात्रि को मामले में दोनों ही पक्षों के बयान के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंथला निवासी होशियार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह सिरसा से गाड़ी को ठीक करवा कर अपने घर सिंथला आ रहा था। जैसे ही वह अपनी बोलेरो को लेकर भूना से कुला रोड पर नाढोड़ी टी प्वाइंट के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसकी गाड़ी के पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए और उसकी पिटाई की। उसने गांव जांडली खुर्द के एक युवक को पहचान लिया। युवक उससे मारपीट के बाद 90 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन छीनकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और गाड़ी के साथ तोड़फोड़ मामले में शामिल एक युवक से पूछताछ शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सिंथला गांव के होशियार सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ने व 90 हजार रुपये छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। बीट इंचार्ज इस पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मगर फिर भी पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।