फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Natural Farming Dialogue Workshop at HAU tomorrow

Hisar News: एचएयू में प्राकृतिक खेती संवाद कार्यशाला कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Natural Farming Dialogue Workshop at HAU tomorrow
हिसार। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा द्वारा विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में 11 अगस्त प्रात: 9 बजे प्राकृतिक खेती संवाद कार्यक्रम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्य अतिथि कर प्राकृतिक खेती बारे किसानों से संवाद एवं समीक्षा करेंगे। कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 1200 किसानों सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, सदलपुर के सभी अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उप निदेशक ने बताया कि रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान से भूमि को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती एक सर्वोत्तम पद्धति है। प्राकृतिक खेती से पानी व पर्यावरण भी दूषित नहीं होता। इसके साथ-साथ प्राकृतिक खेती से उपजे अनाज, दालें एवं अन्य फसलें हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसानों की आमदनी में वृद्धि हो सके और भूमि की उपजाऊ शक्ति को भी बढ़ाया जा सके। प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है। कार्यशाला में किसान प्राकृतिक खेती से उत्पादित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ के स्टाल में लगा सकेंगे। बैठक के दौरान डॉ. सोमप्रकाश, डॉ. अरुण यादव, डॉ. शमशेर ढुल, डॉ. नवीन राठी, डॉ. प्रियंका, डॉ. गरिमा दहिया, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed