फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National Virat Dangal: Poonam Phogat from Hisar defeated Sanjay Pehalwan from Nagpur

राष्ट्रीय विराट दंगल : हिसार की पूनम फोगाट ने नागपुर के संजय पहलवान को दी पटकनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
National Virat Dangal: Poonam Phogat from Hisar defeated Sanjay Pehalwan from Nagpur
भदैंया (सुल्तानपुर)। ब्लॉक के मिश्रपुर पुरैना ग्राम पंचायत में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में राष्ट्रीय व स्थानीय पहलवानों ने अपना दम दिखाया। कॉमनवेल्थ गेम विजेता हरियाणा के हिसार की पूनम फोगाट और नागपुर के संजय पहलवान के बीच कुश्ती मुकाबला हुआ। इसमें पूनम फोगाट ने संजय पहलवान को पटकनी दी।
विज्ञापन




सुबह से चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की अंशु मलिक ने चित्रकूट के कृष्ण पहलवान को हराकर विजेता बनीं। मथुरा के राहुल और गाजियाबाद के लालू के बीच आठ मिनट की हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। महाराष्ट्र की मनीषा ने कंचन को पटखनी दी। हरियाणा के सोनू ने कानपुर के सोनू को हराया।
विज्ञापन

बब्लू हाथरस को सुरेंद्र दिल्ली ने चित किया। आखिरी कुश्ती रोहित हरियाणा और रितेश यूपी के बीच फ्री स्टाइल हुई। इसमें हरियाणा के रोहित विजेता बने। इन्हें विजेता कप व 30 हजार नकद का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अयोध्या के बाबा सुदामा दास ने बांदा के संजय कुमार को हराया, तो वहीं अयोध्या के बाबा बजरंगी ने जौनपुर की उमा को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पहलवान जावेद गनी, राजस्थान की सरिता पहलवान, नेपाल के पहलवान देवा थापा आदि ने भी मैदान में दांव आजमाए। दंगल के संचालक रमजान पहलवान व बद्री दूबे ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह, आयोजक राम जियावन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed