{"_id":"7cb374af232d6ff6d69310f54848a0f0","slug":"national-university-free-diet-milk-and-dry-fruits-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को सालभर देगी फ्री डाइट, दूध और ड्राई फ्रूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को सालभर देगी फ्री डाइट, दूध और ड्राई फ्रूट
अमित भारद्वाज/अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का कोई खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में पदक जीतकर लाता है, तो यूनिवर्सिटी उसकी सेहत का जिम्मा उठाएगी। इसके तहत यूनिवर्सिटी पदक विजेता को एक साल तक फ्री डाइट और दूध उपलब्ध कराएगी।
यही नहीं कोचिंग कैंप में उन खिलाड़ियों को ड्राई फ्रूट भी दिए जाएंगे। यह स्कीम नेशनल खेलों में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों पर पर लागू होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से यह योजना तैयार की है। इसके तहत यूनिवर्सिटी ने प्राइज मनी भी कई गुणा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
दस गुणा बढ़ाई पुरस्कार राशि
यूनिवर्सिटी ने जोनल और ऑल इंडिया इंटर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पदक विजेताओं को दी जाने वाली पुरस्कार राशि दस गुणा बढ़ा दी है। पहले यह राशि 1000, 750 और 500 रुपये थी, जो अब 10 हजार, 6 हजार और 6 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन
यही नहीं इन प्रतियोगिताओं में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में बेस्ट एथलीट चुने जाने वाले खिलाड़ी को 11 हजार और ऑल इंडिया इंटर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बेस्ट एथलीट चुने जाने वाले खिलाड़ी को 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा अब इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को 21 हजार, 18 हजार और 15 हजार की जगह 40 हजार, 30 हजार और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
वहीं इंटरनेशनल खेलों में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों की दी जाने वाली पुरस्कार राशि भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। नेशनल की बढ़ाई राशि
अब राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 14 हजार, 12 हजार और 10 हजार की जगह 16 हजार, 14 हजार और 12 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं भागीदारी करने वालों को 5 हजार की जगह 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कंपीटीशन में भी पुरस्कार राशि 300 और 200 से बढ़ाकर 500 व 350 रुपये कर दी गई है। इंटर हॉस्टल और हाउस स्पोर्ट्स कंपीटीशन के विजेताओं को अब 150 और 100 की जगह 300 और 200 रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। लोकल माइलेज दो रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है। दैनिक भत्ता राशि भी 180 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति दिन प्रति खिलाड़ी कर दी गई है। खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट के लिए अब 20 की बजाय 40 रुपये मिलेंगे। साथ ही स्पोर्ट्स किट के लिए दी जाने वाली राशि भी 900 रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दी गई है।
खेलों को बढ़ावा देना मकसद
यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की पीछे मकसद यूनिवर्सिटी में खेलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। यूनिवर्सिटी की मानें तो विद्यार्थी खेलाें में ज्यादा रुचि नहीं लेते, इसी के चलते ऑल इंडिया इंटर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों की भागीदारी ज्यादा नहीं होती। उम्मीद है कि पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने से ज्यादा विद्यार्थी खेलों की तरफ आकर्षित होंगे।
वर्जन
यूनिवर्सिटी ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में कई गुणा बढ़ाई है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लें।
डॉ. डीपीएस नांदल, छात्र कल्याण निदेशक, एचएयू