फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National Conference of All India Road Transport Workers Federation from today, delegates arrived from all over the country

ऑल इंडिया रोड़ ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, देशभर से प्रतिनिधि पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
National Conference of All India Road Transport Workers Federation from today, delegates arrived from all over the country
हिसार। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन फ्लेमिंगो टूरिज्म कांप्लेक्स में शनिवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन सांसद ई करीम करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव केके दिनाकरन व उप महासचिव आर लक्ष्मैया शुक्रवार को हिसार पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना व प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने सभी कमेटियों की रिपोर्ट लेने के बाद बताया 16-17-18 जुलाई को सम्मेलन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 600 के लगभग प्रतिनिधियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था के सारे इंतजाम पूरे कर दिए हैं। प्रतिनिधियों के विश्राम स्थलों से सम्मेलन स्थल फ्लेमिंगो टूरिस्ट कांप्लेक्स तक तीनों दिन लाने ले जाने के लिए वालंटियर्स की ड्यूटियां लगाई गई हैं। चिकित्सा कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटियों के इंचार्ज डॉ. हितेश कुमार, दिनेश सिवाच, प्रभु सिंह, सुरेंद्र यादव, नरेश गौतम, पवन कुमार, राजेश बागड़ी, अशोक सैनी, ओमप्रकाश माल, विनोद प्रभाकर, डॉ. धर्म सिंह, बिशन सिंह, सुरेंद्र सैनी, सुरेंद्र मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed