फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narnaund's Government Model Culture School won the overall trophy

नारनौंद के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Narnaund's Government Model Culture School won the overall trophy
हिसार- विजेता टीम को ओवरऑल ट्राफी प्रदान करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा , जिला शिक्षा अधिकारी कुल - फोटो : Hisar
हिसार। गंगवा गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का वीरवार को समापन हुआ। इस दौरान नारनौंद के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने ओवरऑल ट्राफी जीती। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ना चाहिए। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार एवं प्रसार के लिए कल्चरल फेस्ट-2022 का आयोजन किया गया है। उन्होंने नारनौंद के राजकीय मॉडल स्कूल के टीम इंचार्ज डॉ. अजय लोहान व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुलदीप सिहाग ने बताया कि विभाग द्वारा कल्चरल फेस्ट-2022 को पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा के दो वर्गों में बांटा गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम, डीपीसी ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9वीं से 12वीं कक्षा के परिणाम
रागनी
प्रथम : आरोही मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी रोहिल्ला
द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाला
तृतीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेदड़
सांत्वना : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय थुराना
समूह नृत्य
प्रथम : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरसौद-बिचपड़ी
द्वितीय : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नलवा
तृतीय: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूूल नारनौंद
सांत्वना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगथला
हरियाणवी स्किट
प्रथम : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बरवाला
द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा
तृतीय : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालसमंद
सांत्वना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उकलाना
सोलो डांस
प्रथम : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटोल
द्वितीय : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल गैबीपुर
तृतीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटोल
सांत्वना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगथला

हिसार राजकीय कन्या विद्यालय गंगवा में हरियाणवी समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्?

हिसार राजकीय कन्या विद्यालय गंगवा में हरियाणवी समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed