फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narma-machine burnt due to fire in cotton mill

कॉटन मिल में आग से नरमा-मशीन जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Narma-machine burnt due to fire in cotton mill
हिसार। शहर के सिरसा रोड स्थित एक कॉटन मिल में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग लगने से मिल में रखी नरमा व मशीन जल गई।
विज्ञापन

शहर के सिरसा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास परमेश्वरी कॉटजीन के नाम की कॉटन मिल में शेड के नीचे रखी नरमे में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
विज्ञापन

मिल के अकाउंटेंट कमलजीत ने बताया कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी। आग लगने से शेड के नीचे रखी नरमा व मशीन जल गई। कमलजीत ने बताया कि आग लगने से मिल को करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस आग को बुझाने में 30 हजार लीटर पानी इस्तेमाल हुआ। दमकल कर्मियों के अनुसार मौके पर विभाग की तीन गाड़ियां गईं थी। इनमें 12 हजार लीटर, 10 हजार व 8 हजार लीटर क्षमता की गाड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed