फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nalwa ITI superintendent accused of taking job using fake documents

नलवा आईटीआई के अधीक्षक पर फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर नौकरी लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nalwa ITI superintendent accused of taking job using fake documents
हिसार। नलवा गांव स्थित आईटीआई के अधीक्षक विलायत सिंह पर फर्जी कागजात के जरिए नौकरी लेने का केस दर्ज हुआ है। सिवानी मंडी के लीलस गांव के रहने वाले राजबीर ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विलायत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राजबीर ने आरोप लगाया कि कि नलवा आईटीआई के अधीक्षक पद पर कार्यरत विलायत सिंह ने फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी ज्वाइनिंग की है। उनका कहना है कि विलायत सिंह ने एक जगह अपने कागजों में पिता का नाम दौलतराम लिखा हुआ है, जबकि वोटर कार्ड में मायाराम लिखा हुआ है। दसवीं के कागजों में हेराफेरी की है। स्कूल छोड़ने और दसवीं पास करने में 11 साल का अंतर दिखाया हुआ है। उसके जन्म प्रमाण पत्र में गलत तारीख लिखी हुई है। जानकारी के अनुसार वह वर्ष 1977 से लेकर वर्ष 1992 तक स्कूल में पढ़ा और फिर छोड़ दिया। ज्वाइनिंग के समय फर्जी कागजात जमा करवाए गए हैं। यह जानकारी आरटीआई से मिली है। ये भी पता चला है कि वह कभी स्कूल में पढ़ने ही नहीं गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अधीक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed