{"_id":"61ccab5822d35e3a1f01c1dd","slug":"naib-tehsildar-accused-of-demanding-money-for-registration-hisar-news-hsr620733040","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरओ के समक्ष वकीलों व लोगों ने नायब तहसीलदार पर लगाया रजिस्ट्री करने की ऐवज में पैसे मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरओ के समक्ष वकीलों व लोगों ने नायब तहसीलदार पर लगाया रजिस्ट्री करने की ऐवज में पैसे मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार पर रजिस्ट्री कराने के लिए रुपये मांगने का आरोप
डीआरओ के समक्ष वकीलों व लोगों ने आरोप लगाते हुए किया हंगामा
मंडी आदमपुर (हिसार)। जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज, तहसीलदार हरकेश गुप्ता बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वकीलों व लोगों ने नायब तहसीलदार पर रजिस्ट्री करने की एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
बार एसोसिएशन के सदस्यों व लोगों ने कहा कि नायब तहसीलदार कुंवरदीप सिंह लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं करते एवं रजिस्ट्री करने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये की मांग करते हैं। तहसील कार्यालय के वकीलों ने बताया कि उनका कोई निजी काम नहीं होता वे पूरा दिन लोगों के लिए काम करते है। जब वे अपने क्लाइंट के साथ जब नायब तहसीलदार के पास जाते हैं तो वे उनके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं करते जबकि उनका क्लाइंट व्यक्तिगत रूप से इनके पास जाकर सेवा शुल्क या राजनीतिक अप्रोच लगाकर अपना काम करा लेता है और उन्हें अपने क्लाइंट के सामने शर्मिदा होना पड़ता है।
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि वे ब्लड रिलेशन व लोन की रजिस्ट्री में भी सेवा शुल्क की मांग करते है। गांव सदलपुर निवासी एक व्यक्ति ने डीआरओ व तहसीलदार हरकेश गुप्ता के सामने आरोप लगाए कि नायब तहसीलदार उसके प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कर रहे और रजिस्ट्री करने के एवज में 15 हजार रुपये तक मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने अधिकारियों के समक्ष कहा कि वह इस बात का एफिडेविट भी दे सकता है। इस पर डीआरओ ने कहा कि कोई भी कार्य है वह सरकार के नियमों के अनुसार ही होगा और आप लोगों को भी सभी नियमों पर ही चलना होगा। काम की एवज में पैसे मांगने की बात है तो आप लिखित में शिकायत देंगे तो मामले की जांच करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
वर्जन::
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।एक अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण से इनकार किया गया था। दस्तावेज मांगा गया था। फैक्टरी का मौका रिपोर्ट करवाना था, जो करा दिया गया। - कुंवरदीप सिंह, नायब तहसीलदार, आदमपुर