{"_id":"57b4b8864f1c1bd0596ebb03","slug":"nagar-nigam-hisar-road-project-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेंगे शहर की बदहाल सड़कों के हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेंगे शहर की बदहाल सड़कों के हाल
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बदहाल सड़कें बारिश थमते ही ठीक होंगी। नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 41 लाख 55 हजार रुपये की कीमत के टेंडर लगाए हैं। ऑनलाइन लगाए गए इन टेंडर के बाद शहर में जोरों पर विकास कार्य होंगे। बीजेपी सरकार में पहली बार इतने कार्यों के करोड़ों रुपये के टेंडर एक साथ लगाए हैं। इतना ही नहीं पहली बार निगम अधिकारियों को पार्षदों ने सराहना की है। इस बार किसी भी पार्षद के साथ निगम अधिकारियों ने भेदभाव नहीं किया। ऐसा कोई भी पार्षद नहीं छोड़ा जिसके वार्ड में कम कीमत के टेंडर लगे हैं।
विज्ञापन
पिछले इलाकों का विशेष ध्यान
नगर निगम अधिकारियों ने विकास कार्यों में पार्षदों से भेदभाव नहीं किया। शहर के पिछड़े इलाकों का भी विशेष ध्यान रखा। इस बार सबसे अधिक पैसा वार्ड 13 यानी पार्षद उदयवीर मिंटू के वार्ड में लगेगा। इसके बाद वार्ड चार यानी रेखा सैनी व नरेंद्र शर्मा के वार्ड 19 में 41-41 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के टेंडर लगाए गए हैं। वार्ड 9 अनीता रानी के वार्ड में भी 38 लाख रुपये से ज्यादा का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
इन वार्डों में इतने लाख रुपये के लगेंगे टेंडर
वार्ड एक में 33.08
वार्ड दो 29.70
वार्ड तीन 29.83
वार्ड चार 41.55
वार्ड पांच 34.67
वार्ड छह 32.75
वार्ड सात 31.74
वार्ड आठ 32.91
वार्ड नौ 38.20
वार्ड दस 33.60
वार्ड ग्यारह 32.77
वार्ड बारह 30.01
वार्ड तेरह 51.20
वार्ड चौदह 30.68
वार्ड पंद्रह 31.28
वार्ड सोलह 30.94
वार्ड सत्रह 35.84
वार्ड अठारह 32.49
वार्ड उन्नीस 41.11
वार्ड बीस 33.61
इसके अलावा ये होंगे काम
नगर निगम भारत नगर में 27 लाख 14 हजार रुपये के एस्टीमेट पर 14 दुकानें बनाएगा। साथ ही स्ट्रीट लाइट फिटिंग अलग अलग स्थानों पर होगी जिसकी एस्टीमेट कॉस्ट 9 लाख 86 हजार रुपये रखी है।
विज्ञापन
निगम ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के ऑन लाइन टेंडर लगाए हैं। जिनमें सभी वार्डों की सड़कें, पार्क व स्ट्रीट लाइट संबंधित काम है। ये टेंडर 7 सितंबर को खोले जाएंगे।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम