जेसी ने मंगवाई सेक्टर सफाई टेंडर मामले की फाइल, खंगाले डॉक्यूमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर सफाई टेंडर मामले में मंगलवार को ज्वाइंट कमिश्नर ने 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से दिए जाने वाले टेंडर की फाइल अपने कार्यालय में मंगवाई। जेसी सरजीत नैन ने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों से जिस कंपनी का टेंडर स्वीकार किया गया उसके कागजात (डॉक्यूमेंट) मांगे हैं। उन्होंने इसके अलावा जिन अन्य चार कंपनियों के आवेदन आए उनके भी डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं। स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों ने इस मामले में जेसी को सभी डॉक्यूमेंट थमा दिए हैं। अब ज्वाइंट कमिश्नर शर्तें व नियम सहित इनके डॉक्यूमेंट खंगाल रहे हैं।
ये था मामला
बता दें कि नगर निगम ने हाल ही में 1 करोड़ 95 लाख रुपये का सेक्टरों की सफाई बारे टेंडर लगाया था। ऐसा आरोप है कि इस टेंडर में रोहतक के एक विशेष ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए नियम व शर्तें इतनी कठोर लगा दी गई कि प्रदेेश भर से आई एजेंसियां भी उसे पार नहीं कर पाई। एक विशेष कंपनी ने ही टेंडर प्रोसेस को घालमेल कर पास दिखा दिया गया। हालांकि नियम के हिसाब से तो वह पास नहीं थी, क्योंकि उस एजेंसी ने भी दूसरी एजेंसी को अपने साथ जोड़कर मांगी गई टर्न ओवर को पूरा दिखाया था। सबसे बड़ा खेल यह था कि अधिकारियों ने यह कमी जानते हुए भी उसकी टेक्निकल बिड खोलकर उसे स्वीकार कर लिया और फिर फाइनेंसियल बिड भी खोल दी थी। जिसके बाद मामला ओपन हो गए। बीजेपी के नेताओं ने भी अब इसमें रुचि दिखाई। उन्होंने निगम में हो रहे इस तरह के घपले पर अधिकारियों को एक्शन लेने के लिए दबाव बनाया।
हो सकता है टेेंडर कैंसिल, मगर कुछ अधिकार अभी भी उन्हें ही देने के प्रयास में
नगर निगम के सूत्रों की मानें तो यह टेंडर प्रक्रिया कैंसिल होगी। मगर अभी भी कुछ अधिकारी कहीं न नहीं उसी फर्म को फायदा पहुंचाने की फिराक में है। फिलहाल अधिकारी इस मामले को इसीलिए ढील दे रहे हैं कि आम लोगों व राजनीतिक दलों का इस मुद्दे से ध्यान हट जाए।
कोई भी गलत काम नहीं होगा
टेंडर फाइल मंगाई गई थी अभी डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं। कोई भी गलत काम नहीं होने दिया जाएगा। जो भी होगा साफ व पारदर्शिता के साथ होगा।
सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम।