फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam cleaning report hisar, Hisar

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 19 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 19 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam cleaning report hisar, Hisar
नगर निगम

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम से केंद्र सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। निगम में इसके लिए परफोर्मा भेजा गया है, जिसमें अलग अलग कॉलम बनाए गए हैं। इन कॉलम में पूरे शहर की लोकेशन वाइज डिटेल मांगी गई है। इसके अलावा कितनी कॉलोनी, कितने मंदिर, कितने मस्जिद, स्कूल, कॉलेज की जानकारी मांगी गई है। शहर में सफाई किस तरह से हो रही है। उसके लिए निगम प्रशासन द्वारा क्या संसाधन यूज किए जा रहे हैं सहित कई जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार करने को लेकर अधिकारी छुट्टी के दिन कार्यालय में पहुंचे हुए थे। उन्होंने डिटेल जुटाकर फार्म भरना शुरू कर दिया है। यह पूरी डिटेल निगम कमिश्नर के माध्यम से जाएगी। उधर स्वच्छता कमेटी को भी शपथपत्र देना है। शहर में साफ सफाई पर और अधिक ध्यान देने व शपथपत्र देने के मामले को लेकर सब कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पहले स्थानीय प्रशासन की तरफ से निगम कमिश्नर रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद जनवरी में एक टीम सर्वे के लिए शहर में आएगी।

विज्ञापन


सुंदरता व सफाई सब कमेटी की बैठक आज
निगम अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर औपचारिकताएं पूरी करने संबंधित सब कमेटी की मीटिंग सोमवार सुबह 11 बजे बुलाई है। इस मीटिंग के माध्यम से सब कमेटी की स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सहमति पत्र एक तरह से शपथपत्र लिया जाएगा। ये प्रशासन व निगम अधिकारियों द्वारा भेजी जा रही रिपोर्ट को पुख्ता करेंगे। अगर किसी को आपत्ति होगी तो वे शपथपत्र नहीं देंगे। अधिकारियों के कहने पर ही सब कमेटी की मीटिंग कॉल की गई है।
विज्ञापन


सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधित कुछ रिपोर्ट मांगी है। जिसको लेकर वर्क किया जा रहा है। यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम।

अधिकारियों ने बैठक के लिए कहा था। कुछ दिन पहले बैठे थे उन्होंने कहा था कि सफाई पर और ध्यान देने के लिए मीटिंग बुला लो। हमने कहा बुला लेते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर है तो भी अच्छी बात है हम चाहते हैं कि हमारे शहर को कुछ मिले और सुधार हो।
- टीनू जैन, चेयरमैन, सब कमेटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed