फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   n a polytechnic institute, students will have to pay registration and counseling fees in one go

मिशन एडमिशन- बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों को एक बार में ही देनी होगी रजिस्ट्रेशन व काउंसिलिंग फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
n a polytechnic institute, students will have to pay registration and counseling fees in one go
बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों को एक बार में ही देनी होगी रजिस्ट्रेशन व काउंसिलिंग फीस
विज्ञापन

हिसार। राजकीय बहुतनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन जमा होने शुरू हो चुके हैं। अबकी बार दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन व काउंसिलिंग फीस एक बार में ही देनी होगी। इससे पहले विद्यार्थियों को आवेदन जमा करवाते समय व काउंसिलिंग करवाते समय दो बार अलग-अलग फीस जमा करवानी होती थी। इसमें सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 500 रुपये रजिस्ट्रेशन के व 500 रुपये काउंसिलिंग करवाने के देने होते थे। वहीं, आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस व 500 रुपये काउंसिलिंग फीस देनी होती थी। अबकी बार ऐसा नहीं है। इस सेशन में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दोनों फीस आवेदन के दौरान ही देनी होगी। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। दो बार फीस भरने से विद्यार्थियों को समस्या होती थी। गौरतलब है कि एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।

हर साल इस कोर्स में इतने होंगे दाखिले
डिप्लोमा कोर्स - सीटें उपलब्ध
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 120
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 120
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 60
मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स 60
इन्सट्रयूमेन्टेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 60
फाइनेंस अकाउंट एंड ऑडिटिंग 60
फैशन टेक्नोलॉजी 60
फैशन डिजाइनिंग 60
टेक्सटाइल डिजाइन 60
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 60
टेक्सटाइल प्रोसेसिंग 60
सिविल इंजीनियरिंग 60
ये है दाखिला प्रक्रिया-
डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स
आवेदन शुरू हुए 24 जून को पहली काउंसिलिंग- 6 जुलाई से 6 सितंबर
सीट अलॉटमेंट - 14 सितंबर को
फिजिकल रिपोर्ट- 17 सितंबर
दूसरी काउंसिलिंग- 21 सितंबर से 27 सिंतबर
सीट अलॉटमेंट - 29 सितंबर
फिजिकल रिपोर्ट- 30 सितंबर
डिप्लोमा फार्मेसी
पहली काउंसिलिंग- 7 जुलाई से 7 सितंबर
सीट अलॉटमेंट - 17 सितंबर
फिजिकल रिपोर्ट- 16 सितंबर
दूसरी काउंसिलिंग- 22 से 28 सितंबर
सीट अलॉटमेंट - 30 सितंबर
फिजिकल रिपोर्ट- 30 सितंबर से 4 अक्तूबर
---------
वर्जन:
पहले विद्यार्थियों को आवेदन की रजिस्ट्रेशन व काउंसिलिंग की फीस को दो बार जमा करवाना पड़ता था। इस सेशन की एडमिशन प्रक्रिया में ये दोनों फीस एक साथ जमा करवानी होगी। यह विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed