फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder of wife

पत्नी को सेल्फी लेने के बहाने नहर में धक्का देने वाला पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder of wife
खेड़ी चौपटा चौकी क्षेत्र के गांव संदलाना में पत्नी को सेल्फी लेने के बहाने नहर में धक्का देकर उसकी जान लेने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

17 दिसंबर को सुबह माता देवी मंदिर बनभोरी में माता देवी के दर्शन करने आए दंपती में से महिला ने अपने पति पर उसकी जान लेने का आरोप लगाया था। पत्नी दिल्ली के मुबारकपुर निवासी पूनम के अनुसार जब वह अपने पति के साथ माता देवी के दर्शन करने के बाद घर के लिए चले। रास्ते में नहर पर उसके पति अमरेड़ी रोड जींद निवासी अमित ने सेल्फी लेने के बहाने से उसे नहर के पुल से धक्का दे दिया। राहगीरों ने उसे नहर से निकालकर उसे बचाया। उसके बाद पूनम ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। उसके बाद पूनम ने इसकी शिकायत खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। बुधवार रात को जींद से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed