{"_id":"5e0115068ebc3e881d0f955c","slug":"murder-attack-on-a-youth-hisar-news-rtk5338261185","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला के आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर जानलेवा हमला के आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार भी बरामद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने एक रेहड़ी संचालक पर 20 दिसंबर को जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक फतेहाबाद जिले के गांव ढिंगसरा निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने रेहड़ी लगाकर रोटी का काम करने वाले युवक पर एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद घायल युवक राजेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी। घायल राजेश ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम वह अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था। उस समय एक युवक रोटी खाने के लिए आया और खाना अच्छा न होने की बात कहकर उसके साथ झगड़ा करने लगा। उसी बीच उस युवक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।