{"_id":"6730f5d4197fda12190b4ea4","slug":"municipal-council-is-out-of-medicine-fogging-has-not-happened-for-two-days-hisar-news-c-21-hsr1005-502060-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर परिषद के पास दवा खत्म, दो दिन से नहीं हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर परिषद के पास दवा खत्म, दो दिन से नहीं हुई फॉगिंग
विज्ञापन
हांसी फॉगिंग करवाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
हांसी। शहर में दो दिन से फॉगिंग का कार्य बंद है। दवा खत्म होने के कारण नगर परिषद ने फॉगिंग नहीं की है। सोमवार को दवा मिलने के बाद ही फॉगिंग की जाएगी। इधर शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है।
फॉगिंग का जिम्मा नगर परिषद के पास है। नगर परिषद ने वार्ड 23 में एक डेंगू मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में फॉगिंग करवाई थी। लेकिन उसके बाद फॉगिंग की दवा खत्म हो गई। इसके बारे में नगर परिषद के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था लेकिन शनिवार को दवा नहीं मिल सकी। जिसके चलते शनिवार व रविवार को शहर में कहीं पर भी फॉगिंग नहीं हुई। अब फॉगिंग का कार्य सोमवार को दवा मिलने के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है। अगर दवा नहीं मिली तो फॉगिंग का कार्य बाधित हो सकता है। बता दें कि इन दिनों शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -हमारे पास दवा खत्म हो गई थी। इसके चलते दो दिन से फॉगिंग नहीं करवा सके। हमने स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है। दवा मिलते ही फॉगिंग का कार्य फिर से शुरू करवाया जाएगा। - प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद