फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Commissioner inspects Rajguru Market parking; final decision expected soon.

Hisar News: राजगुरु मार्केट पार्किंग का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, जल्द होगा अंतिम फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner inspects Rajguru Market parking; final decision expected soon.
निगम आयुक्त सी जयश्रद्धा, मेयर प्रवीण पोपली राजगुरु मार्केट एरिया में पार्किंग का निरीक्षण करते
हिसार। नगर निगम आयुक्त सी. जयश्रद्धा ने शुक्रवार को मेयर प्रवीण पोपली के साथ राजगुरु मार्केट पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग स्थल और राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संचालित शौचालयों की व्यवस्था व साफ-सफाई का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को लेकर जल्द बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह निगम आयुक्त के निर्देश पर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्किंग संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर कहा था कि उन्हें पार्किंग का ठेका दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पार्किंग के कुल क्षेत्रफल, दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तथा नए पार्किंग स्थल विकसित करने की संभावनाओं का भी आकलन किया गया। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने काटे चार चालान
हिसार। स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने शुक्रवार को चार चालान किए। निरीक्षण के दौरान एएसआई प्रवीण ने पीएलए सामुदायिक केंद्र के पास बने कचरा संग्रहण केंद्र पर वाहन से कचरा डालने पर चालक का 2,000 रुपये का चालान किया। कैंप चौक पुल के नीचे खुले में कचरा फेंकने पर एक दुकानदार का 500 रुपये का चालान भी किया गया। वहीं, एएसआई सरोज ने मॉडल टाउन और साउथ बाईपास क्षेत्र में मिश्रित कचरा रखने पर दो रेहड़ी संचालकों के चालान किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed