फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Brijendra said - stuck to his word, if there is an agreement with JJP, he will not stay with BJP.

Hisar News: सांसद बृजेंद्र बोले- अपनी बात पर कायम, अगर जजपा से समझौता रहा तो भाजपा के साथ नहीं रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
MP Brijendra said - stuck to his word, if there is an agreement with JJP, he will not stay with BJP.
हिसार। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हम आज भी अपनी बात पर कायम हैं कि अगर जजपा से समझौता रहा तो भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। भाजपा ने तो एक तरह से एलान कर ही दिया कि हम सभी 10 सीट पर लड़ेंगे अब सोचना तो सामने वाले को है। उन्होंने कहा कि आज के दिन मोदी का कोई विकल्प नहीं है। लोगों के दिल में उनका एक अलग ही दर्जे का सम्मान है। लोकसभा चुनाव के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। एमपी लैंड के तहत शनिवार को 34 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार टैंकरों का वितरण किया जा रहा है। सांसद बृजेंद्र सिंह ने गांव डोभी स्थित कन्या गुरुकुल में आयोजित वार्षिक महोत्सव में गुरुकुल के लिए सोलर पैनल देने की भी घोषणा की। सांसद ने ढाणी खान बहादुर, ढाणी गारन, भैणी बादशाहपुर, राजली, ढाणी प्रेम नगर, डाटा, सरसौद, लाडवा, बिछपड़ी , बरवाला शहर के वार्ड नंबर-1, 12, 14, 16 तथा 18 के लिए टैंकर दिये हैं। कंडूल, मुगलपुरा, साहू , गैबी नगर, सिसाय कालीरावण, गामड़ा, बाबा फुल्लू साध गोशाला कापड़ो, मिर्चपुर, कोथ खुर्द, एमसी नारनौंद, मोठ रांगड़ान, सुलचानी, वार्ड नंबर-3, खेड़ी लोहचब, ढ़ाणी मेंहदा, सिंघवा राघो, सोरखी, उमरा, चैन्नत ,चौधरीवास ,चारनौंद को भी टैंकर दिये गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मलिक खाप प्रधान बलवान मलिक, ताराचंद नलवा, मीनू कालीरावण डाटा, देवेंद्र बेनीवाल धांसू, डॉ देशराज, उदयवीर पुनिया, बबलू खरड़, बलवान श्योकंद, घनश्याम शर्मा, परमिंद्र सिंह, अशोक सिवाच, विकास मलिक, सुंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed