फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Brijendra angry after Electricity corporation officials called meeting without agenda in hisar 

Hisar: बिना एजेंडा बिजली निगम अधिकारियों ने बुलाई बैठक, सांसद बृजेंद्र ने लगाई फटकार तो अधिकारी बोले-सॉरी सर

Thu, 30 Jun 2022 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 04:45 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि हमें बैठक के बारे में पहले पता होता तो योजनाओं के बारे में जनता का फीडबैक लेकर आते। अधिकारी पेज पढ़ते रहोगे और वे गर्दन हिलाकर हां करते रहेंगे। ये तरीका सही नहीं है।  

विज्ञापन
MP Brijendra angry after Electricity corporation officials called meeting without agenda in hisar 
हिसार में बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार में डिस्ट्रिक इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की पहली बैठक में सांसद बृजेंद्र ने अधिकारियों को फटकारा तो अधिकारी सॉरी बोलने लगे। सांसद ने कहा कि मीटिंग आयोजित करने का यह वाहियात तरीका है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता बिना एजेंडा भेजे बैठक आयोजित करने पर माफी की खेद जताते रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यह पहली बैठक होने के कारण गलती हुई है। अगली बार से इस बैठक का एजेंडा पहले से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

        
गुरुवार को लघु सचिवालय के जिला सभागार में दिशा कमेटी की बैठक थी। करीब ढाई घंटे में यह बैठक खत्म हुई तो बिजली निगम के अधिकारियों ने बैठक रख दी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस राय ने एजेंडा पढ़ना शुरू कर दिया। सांसद बृजेंद्र ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि मीटिंग बुलाने का यह वाहियात तरीका है। हमें पहले इस बैठक की सूचना क्यों नहीं भेजी। इस बैठक का एजेंडा पहले भेजा होता तो हम कुछ तैयारी करके आते। योजनाओं के बारे में जनता का फीडबैक लेकर आते। इस तरह से बैठक का कोई औचित्य नहीं है। एजेंडे में आपने 26 पेज रखे हुए हैं। आप 26 पेज पढ़ते रहोगे , मैं भी गर्दन हिलाकर हां भरता रहूंगा। किसी की समझ कुछ नहीं आएगा। आगे कोई कभी सवाल उठा तो अधिकारी कहेंगे कि एमपी साहब ने सहमति दी थी। 
विज्ञापन


सांसद ने पूछा कि इस कमेटी के सदस्य कौन कौन हैं। जिस पर एसई एसएस राय ने बताया कि सांसद, जिले के सभी विधायक, जिला परिषद चेयरमैन, उपायुक्त, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता इसके सदस्य हैं। अक्तूबर 2021 में इस कमेटी की अधिसूचना जारी की गई थी। जिसका मकसद केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी, उपभोक्ताओं के जनपरिवाद का समय पर निदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बृजेंद्र ने कहा कि अगली बार मीटिंग से पहले एजेंडा भेजें। उन्होंने दिशा कमेटी के अन्य सदस्यों से कहा कि नागरिकों को  फीडबैक भी लाएं। सांसद ने बिजली निगम के मजाकिया लहजे में सवाल उठाते हुए कहा कि आप लोग तो 99 से 100 प्रतिशत समाधान दिखा रहे हो। धरातल पर कुछ और होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed