फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MoU signed between Divyang Monopoly Rehabilitation Trust and GJU

Hisar News: दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट और जीजेयू के बीच हुआ एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between Divyang Monopoly Rehabilitation Trust and GJU
जीजेयू में एमओयू का आदान-प्रदान करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) और दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की इंटर्नशिप, व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और व्यावसायिक दक्षता प्रदान करना है।
विज्ञापन

यह एमओयू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान, योग विज्ञान, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग विभागों के साथ शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक सहयोग को औपचारिक रूप प्रदान करता है। समझौते के तहत दोनों संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (आरसीआई) की ओर से जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाठ्यक्रमों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि यह साझेदारी दिव्यांगता, पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में में सहायक सिद्ध होगी विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। दोनों संस्थान योजनाबद्ध और क्रमबद्ध तरीके से नए कुशल, संवेदनशील और प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स के विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जीजेयू की ओर से कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. ओमप्रकाश सांगवान, तकनीकी सलाहकार प्रशासनिक प्रो. विनोद छोकर और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। ट्रस्ट की ओर से संस्थापिका संजू वर्मा, समन्वयक राजपाल सिंह बसानीवाल और मनोवैज्ञानिक डॉ. निधि गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed