फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mother doughter dies in suspicious circumstances

मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जोहड़ में मिले शव

Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mother doughter dies in suspicious circumstances
गांव भैणी अमीरपुर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव गांव के जोहड़ से बरामद हुए। परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जुलाना निवासी रविंद्र ने बताया कि मेरी बहन रेखा की शादी गांव भैणी अमीरपुर निवासी अशोक के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद मेरी बहन को चार बेटियां पैदा हुईं। लड़का न होने के कारण उसके ससुराल वाले उसे तंग करते थे। उसे दहेज की मांग को लेकर पीटते भी थे। सात सितंबर को रेखा मेरी दुकान पर नारनौंद आई थी। उसने बताया कि उसकी सास रेशमा देवी और पति अशोक उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उसी रात रेखा का फोन आया कि अशोक व उसकी मां मुझे मारने की साजिश रच रहे हैैं। मुझे आकर ले जाओ। मैंने उसे सोमवार को आने की बात कही। साथ ही मैंने अशोक को फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं मिला। सोमवार को सुबह सवा सात बजे अशोक का फोन आया और उसने कहा कि रेखा सुबह छह बजे से घर से गायब है और मैं उसने ढूंढने उगालन आया हूं। इसके बाद अशोक का फिर से फोन आया और उसने अपने चाचा सुलतान से बात करवाई। उसने कहा कि तेरी बहन मर चुकी है और तू जल्दी अकेला गांव भैणी अमीरपुर आ जा। उसकी मौत जोहड़ में डूूबने से हुई है। मगर मुझे शक था कि उसके ससुराल वालों ने उसे मारा हैै और फिर जोहड़ में फेंका है। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहां पहुंचने पर मुझे पता चला कि उसके साथ छोटी बेटी खुशी का शव भी मिला है। यह बात मुझसे छिपाई गई थी। रेखा के शरीर पर निशान मिले हैं और उसके गहने भी गायब थे। हम शक है कि उसकी सास ने रेखा व खुशी को मारकर जोहड़ में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed