फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 8,000 applications for 3,500 seats in GJU

Hisar News: जीजेयू में 3500 सीटों के लिए आठ हजार से अधिक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
More than 8,000 applications for 3,500 seats in GJU
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नियमित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। विश्वविद्यालय में 3500 सीटों के लिए 30 मई की सुबह तक आठ हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि अब तक स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए 1800 से अधिक तथा स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए 6350 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। डिप्लोमा कोर्सों में भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद प्रोफेशनल यूजी कोर्सों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के अलावा दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, जयपुर और अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के उद्योगोन्मुखी और रोजगारपरक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का आधारभूत ढांचा विश्वस्तरीय है और यहां अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। 360 डिग्री वर्चुअल टूर के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे विश्वविद्यालय के विभागों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटीग्रेटेड बीए-एमए (भगवद्गीता) पाठ्यक्रम की कक्षाएं जियो संस्थान, कुरुक्षेत्र में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित होंगी।


-------------
वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह
दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक जून है। सीटों की संख्या, पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा, काउंसिलिंग कार्यक्रम और शुल्क संरचना संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस 2026-27 और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीटेक, बीफार्मा और लेटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश एचएसटीईएस, पंचकूला द्वारा ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed