फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon will pick up pace Western disturbance will become active in Haryana today

मानसून पकड़ेगा रफ्तार: हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Sat, 28 Jun 2025 08:47 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Jun 2025 08:47 AM IST
सार

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही एक से दो दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

विज्ञापन
Monsoon will pick up pace Western disturbance will become active in Haryana today
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के चौथे दिन भी मानसून ने अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को सिर्फ बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में मानसून की एंट्री मंगलवार को हो चुकी है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिले में मानसून ने दस्तक दे दी। मगर, बाकी जिलों में लोग अभी भी मानसून की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से गुजरात पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिण में बनी हुई थी, जिससे बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही थी। मगर, फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
एक पश्चिमी विक्षोभ 28 जून को सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही एक से दो दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इसके प्रभाव से 28 से 30 जून और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून टर्फ हरियाणा व एनसीआर पर बनी रहेगी, जिससे अधिकतर जगहों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed