फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Possibility of moderate to heavy in the Haryana throughout the week

Haryana: 24 से 48 घंटे में उत्तर में खिसकेगी मानसून टर्फ रेखा, सप्ताह भर मध्यम से भारी बारिश की संभावना

Tue, 26 Jul 2022 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 01:54 AM IST
सार

सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां नदारद रहीं। इस दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 32.0 से 35.9 और न्यूनतम तापमान 24.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Possibility of moderate to heavy in the Haryana throughout the week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून टर्फ रेखा के एक बार फिर से उत्तरी होने की प्रबल संभावना है। खास बात यह है कि इस बार करीब एक सप्ताह तक टर्फ रेखा उत्तर में ही रहेगी। इस वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पिछले एक सप्ताह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। 23 जुलाई को जैसे ही मानसून टर्फ रेखा दक्षिणी हुईं, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में केवल बादलवाही और बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैले चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जबकि दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर भी एक सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक दक्षिणी झुकाव के साथ सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही मानसून टर्फ रेखा राजस्थान पर बने निम्न दाब क्षेत्र से लेकर जैसलमेर-कोटा-गुना-सतना होते हुए अम्बिकापुर, बालासोर व पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। बंगाल की खाड़ी पर भी एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं। इन सभी मौसम प्रणालियों के कारण राजस्थान, गुजरात सहित मध्य प्रदेश में धमाकेदार मानसून बारिश गतिविधियों का दौर जारी है।


वहीं हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार बंगाल की खाड़ी से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का रुख होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में दोपहर बाद बादलवाही देखने को मिल रही है। सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां नदारद रहीं। इस दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 32.0 से 35.9 और न्यूनतम तापमान 24.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed