फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon reaches all of Haryana except Sirsa; rainfall leads to a drop in maximum temperatures.

Hisar News: सिरसा को छोड़ पूरे हरियाणा में पहुंचा मानसून, बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon reaches all of Haryana except Sirsa; rainfall leads to a drop in maximum temperatures.
हिसार बढ़ते तापमान के चलते  उमस भरी गर्मी से बचाने के लिए छाता लेकर जाता व्यक्ति। 
हिसार। सिरसा जिले को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों के दौरान प्रदेशभर में हुई बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ में सामान्य से छह डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा राजस्थान और हरियाणा के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों तथा राजस्थान के कुछ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान करनाल में 1.8 मिमी, रोहतक में 2 मिमी, गुरुग्राम में 5 मिमी, भिवानी में 2 मिमी, चरखी दादरी में 2 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6 मिमी, मेवात में 1 मिमी, पलवल में 2 मिमी, सोनीपत में 6 मिमी और यमुनानगर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून सीजन में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा हिसार जिले में दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले में 56.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। हिसार में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यानी करीब पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रोहतक में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में 7 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है। जुलाई के पहले पखवाड़े में प्रदेशभर में रुक-रुक कर वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि, बारिश के बीच उमस बढ़ने पर लोगों को गर्मी का एहसास भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed