फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon rain in Haryana: orange alert in seven districts, yellow alert issued in 15 districts

Monsoon Haryana: एक दिन में हुई 17.4MM बारिश, सामान्य से 596% ज्यादा, 7 में ऑरेंज तो 15 जिलों में येलो अलर्ट

Mon, 26 Jun 2023 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 10:46 PM IST
सार

मानसून 24 घंटे में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। हरियाणा के 7 जिलों में ऑरेंज तो 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। धीरे-धीरे संपूर्ण इलाके में मानसून अपने लय में अपने रंग दिखाने लगा है। 

विज्ञापन
Monsoon rain in Haryana: orange alert in seven districts, yellow alert issued in 15 districts
कैथल में तेज बारिश के बीच सड़क पार करते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में मानसून पूरे जोरों पर है। सोमवार को प्रदेश में 17.4 एमएम बारिश हुई, जबकि एक दिन में सामान्य बारिश 2.5 एमएम होती है। इस तरह से प्रदेश में एक दिन में सामान्य से 596 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 जिलों में ऑरेंज व 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि धीरे-धीरे संपूर्ण इलाके में मानसून अपने लय में अपने रंग दिखाने लगा है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


साथ ही एक टर्फ उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक बनी हुई है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी वाली हवाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से अरब सागर व इससे सटे गुजरात, राजस्थान और पाकिस्तान के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से अरब सागर से प्रचुर मात्रा में दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली आ रही हैं। ये सभी मौसम प्रणालियों की वजह से मानसून अपना रंग दिखा रहा है। इसके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार 26 से 30 जून और जुलाई के पहले सप्ताह की शुरुआत में भी मानसून गतिविधियों में तेजी रहेगी।


इन जिलों में जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल व फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट और अन्य सभी 15 जिलों पर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 से 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान तापमान सामान्य से 4.0 से 12.7 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई।

जिला              बारिश
  • महेंद्रगढ़-70.5 एमएम
  • गुरुग्राम-48.5 एमएम
  • रोहतक-31.0 एमएम
  • अंबाला-8.0 एमएम
  • करनाल-1.5 एमएम
  • पंचकूला-0.5 एमएम
  • रेवाड़ी-0.5 एमएम
बारिश के ये आंकड़े सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed