फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon active again, rain in 11 districts, chances of heavy downpour till August 12

Hisar News: मानसून फिर सक्रिय, 11 जिलों में बारिश, 12 अगस्त तक झमाझम के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Monsoon active again, rain in 11 districts, chances of heavy downpour till August 12
हिसार। सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को पसीना छुड़ाने वाली उमसभरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पलवल में 25, भिवानी में 15.2, यमुनानगर में 12.5, गुरुग्राम में 11.5, करनाल में 10, सोनीपत में 9.5, महेंद्रगढ़ में 3.5, चरखी दादरी में 2.5, रोहतक में 2.2, जींद में 1.5 और मेवात में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून टर्फ लगातार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है जिससे बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 7 से 12 अगस्त के दौरान रोहतक, झज्जर, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं। वीरवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई थी जिसमें पलवल और गुरुग्राम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले बुधवार को हांसी, हिसार सहित अन्य जिलों में भी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed