फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MMA player Ritu engaged with Sachin, will take seven rounds in November

एमएमए खिलाड़ी रितू ने सचिन के साथ की सगाई, नवंबर में लेंगे सात फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
MMA player Ritu engaged with Sachin, will take seven rounds in November
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट्स) खिलाड़ी रितू फौगाट ने सोनीपत निवासी सचिन छिक्कारा के साथ मंगनी कर ली है। मंगनी की रस्म दोनों के परिजनों की मौजूदगी में सादगी से संपन्न हुई। रितू फौगाट और सचिन छिक्कारा नवंबर में सात फेरे लेंगे। इसकी पुष्टि रितू फौगाट के परिजनों ने की है।
विज्ञापन

बता दें कि रितू फौगाट द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फौगाट की बेटी और दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट की छोटी बहन हैं। रितू कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियनशिप अंडर-23 की सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। 2019 में उन्होंने कुश्ती को अलविदा कहकर एमएमए ज्वाइन किया था और वो वन चैंपियनशिप में करीब 20 मुकाबले जीत चुकी हैं। एमएमए ज्वाइन करने वाली वो देश की पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन

रितू फौगाट के पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि रविवार को सचिन छिक्कारा के साथ रितू की मंगनी सोनीपत में संपन्न हुई और उस दौरान केवल दोनों परिवारों के सदस्य ही मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नवंबर में दोनों परिणय सूत्र में बंधेंगे और दोनों परिवारों की रजामंदी से जल्द ही विवाह की तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन बबीता के पड़ोस में होगी रितू की ससुराल
महाबीर फौगाट ने बताया कि रितू ने सगाई बड़ी बहन गीता व बबीता फौगाट की रजामंदी से की है। उन्होंने बताया कि सचिन छिक्कारा का परिवार सोनीपत में उनकी दूसरे नंबर की बेटी बबीता फौगाट के पड़ोस में रहता है। रितू का मंगेतर सचिन एलएलबी कर रहा है और उनके परिवार के बबीता फौगाट के साथ काफी अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed