{"_id":"5f568bb48ebc3e446b441165","slug":"mla-vinod-bhayana-corona-positive-he-participate-in-bjp-meeting-hisar-news-rtk5725062111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी विधायक भयाणा व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, रविवार को भाजपा की बैठक में हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी विधायक भयाणा व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, रविवार को भाजपा की बैठक में हुए थे शामिल
विज्ञापन
हांसी विधायक विनोद भयाणा।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार/हांसी। जिले की कोविड-19 घोषित आरटीपीसीआर अग्रोहा और एनआरसीई लैब और प्राइवेट लैब के साथ रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से आई जांच में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 74 हिसार जिले के रहने वाले हैं, जबकि बाकी 9 बाहरी जिले या राज्य के निवासी शामिल हैं। हांसी के भाजपा विधायक विनोद भयाणा और उनकी पत्नी सुनीता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा की रविवार देर शाम हुई बैठक में भी उन्होंने भाग लिया था और भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित विधायक व कई अन्य नेता इस बैठक में मौजूद थे।
जिले में सोमवार को मिले 74 संक्रमित मरीजों को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 2932 से बढ़कर 3006 हो गई है। सोमवार को मिले संक्रमित मरीजों में से अधिकतर में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इस वजह से विभाग द्वारा ज्यादातर मरीजों को लक्षण के हिसाब से कोविड-19 केयर सेंटर और होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों की हिस्ट्री जुटाने में लग गई हैं।
विधायक के संपर्क में आने वालों ने खुद को किया आइसोलेट
हांसी विधायक विनोद भयाणा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता भयाणा के पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा के कई आला नेताओं सहित अन्य लोगों ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। रिपोर्ट आने से पहले विधायक हिसार में आयोजित भाजपा की मीटिंग में भाग लेकर आए हैं। हांसी में भी कई लोग उनके संपर्क में आए हैं, जिसके बाद उन्होंने भी टेस्ट के लिए सैंपल दिए हैं। इनमें नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि, ईओ, जेई सहित एक पूर्व पार्षद व सरपंच सहित कई लोगों ने सोमवार को विधायक विनोद भयाणा से मुलाकात की है। ऐसे में उन्होंने भी कोविड टेस्ट को लेकर अपना सैंपल दिया है। एक दिन पूर्व ही विधायक विनोद भयाणा हरिद्वार से लौटे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
हांसीन विधायक विनोद भयाणा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसकी कोविड रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। शारीरिक रूप से भी उन्हें थकावट महसूस हुई तो उन्होंने अपना टेस्ट करवाया, जिसमें संक्रमित मिले।
हालत नाजुक मिलने पर किया था रेपिड टेस्ट
विभाग की फील्ड टीम में शामिल दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन राहुल सूचना मिलने के बाद सोमवार को हांसी विधायक के घर पहुंचे थी। इस दौरान विधायक की हालत नाजुक थी। इस वजह से टीम ने विधायक और उनकी पत्नी, बच्चों, कमांडो तथा सुरक्षा गार्ड सहित 8 लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए थे और सभी के रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए थे। इस दौरान विधायक और उनकी पत्नी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बैठक में सीमा गैबीपुर बैठीं थीं पास
हिसार। रविवार शाम को हुई भाजपा की बैठक में हांसी विधायक विनोद भयाणा के अलावा हिसार विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, आशा खेदड़, सोनाली फौगाट, मनदीप मलिक, सीमा गैबीपुर, सुुजीत कुमार और जिला प्रवक्ता सुरेश गोयल धूपवाला मौजूद थे। इस बैठक में सीमा गैबीपुर विधायक भयाणा के पास ही बैठी थीं। भयाणा ने मास्क लगाया हुआ था, जबकि सीमा ने मास्क को नाक से नीचे खिसकाया हुआ था। उनके साथ सुजीत कुमार बैठे हुए थे और वे बैठक में मौजूद सदस्यों में से एकमात्र ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने मास्क पहना ही नहीं हुआ था। जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, विनोद भयाणा और सोनाली फौगाट के अलावा बाकी सभी ने अपने-अपने मास्क नाक से नीचे खिसकाए हुए थे। हांसी विधायक के पॉजिटिव आने के बाद बैठक में मौजूद रहे सदस्यों में अधिकांश ने स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया है।
संपर्क में आने वाले खुद को करें आइसोलेट
लोगों की दुआएं व प्यार मेरे साथ है। जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अपील है कि वह स्वयं को आइसोलेट कर लें।
विनोद भयाणा, विधायक, हांसी।

रविवार को हुई भाजपा की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष, विधायक एवं अन्य नेतागण। - फोटो : Hisar