फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA's personal assistant complains of defaming two people by making obscene videos, case registered

विधायक के निजी सहायक ने दो लोगों पर अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की दी शिकायत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
MLA's personal assistant complains of defaming two people by making obscene videos, case registered
विधायक के निजी सहायक ने दो लोगों पर अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की दी शिकायत, केस दर्ज
विज्ञापन

हांसी (हिसार)। विधायक विनोद भयाना के निजी सहायक रवि अरोड़ा को बदनाम करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई है। पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रवि ने कहा कि वह विधायक का निजी सहायक है। 29 अगस्त को उनके फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के नाम से किसी अंजान व्यक्ति की वीडियो कॉल आई। उस वीडियो में उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई। उस वीडियो कॉल को एडिट करके वीडियो में अश्लील हरकतों को जोड़ कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है व सामाजिक छवि को खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उसी अंजान व्यक्ति ने उससे उस वीडियो की एवज में पेटीएम, गूगल-पे के माध्यम से पैसों की डिमांड की जा रही है। बार-बार अलग-अलग नबंरों से कॉल करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। शिकायत में उन्होंने दो लोगों के नाम, उनके मोबाइल फोन नंबर, पेटीएम अकाउंट नंबर भी दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दो लोग विनोद सिंह व राकेश कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, विधायक विनोद भयाना का कहना है कि रवि उनका पीए नहीं है। वह उनकी कोठी पर छोटे-मोटे काम देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed