{"_id":"68d2df5c227a5a91980bcffa","slug":"mla-randhir-panihar-said-farmers-will-get-compensation-for-crop-loss-adopt-modern-farming-hisar-news-c-21-hsr1005-716595-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक रणधीर पनिहार बोले-फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, आधुनिक खेती अपनाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक रणधीर पनिहार बोले-फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, आधुनिक खेती अपनाएं किसान
विज्ञापन
हिसार में जिलास्तरीय कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते विधायक रणधीर पनिहार।
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजगढ़ रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजीत सिंह द्वारा की गई। मंच संचालन कृषि विकास अधिकारी डॉ. राजीव भाटिया ने किया। कार्यक्रम में किसानों को खेती की नई तकनीकों से रूबरू करवाया गया।
विधायक पनिहार ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा। किसान आधुनिक खेती अपनाएं। सरकार किसानों की हर परिस्थिति में साथी है और किसानों को किसी भी मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। वर्तमान समय तकनीकी खेती का है और पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर ही किसान अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों की सलाह को अमल में लाएं, क्योंकि यही सलाह आधुनिक परिस्थितियों के अनुसार खेती को लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ राजबीर सिंह, उप मंडल अधिकारी डॉ अजीत सिंह, विषय विशेषज्ञ डॉ सोमप्रकाश, डॉ महिपाल सिंह, डॉ आरती वर्मा, भूमि परीक्षण अधिकारी सतबीर आदि मौजूद रहे।