फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Petwad said - A crowd of workers like us made Digvijay a leader.

Hisar News: विधायक पेटवाड़ बोले- हमारे जैसे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने दिग्विजय को नेता बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLA Petwad said - A crowd of workers like us made Digvijay a leader.
नारनौंद। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला पर रविवार को तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में पेटवाड़ ने कहा कि दिग्विजय चौटाला बार-बार उनकी हैसियत पर सवाल उठाते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि हम जैसे साधारण परिवारों के लोग ही इनकी रैलियों में गाड़ियां भरकर भीड़ जुटाकर इनकी हैसियत बनाते रहे हैं। विधायक ने कहा कि वे न तो कभी इनसो के सदस्य रहे और न ही जननायक जनता पार्टी से कोई नाता रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इनेलो का युवा सदस्य रहा और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में काम किया था। दिग्विजय पर तंज कसते हुए बोले कि मैं किसी का चेला नहीं, पार्टी में कार्यकर्ता रहा हूं। पेटवाड़ ने दिग्विजय के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने रणबीर गंगवा, अशोक अरोड़ा और रामपाल माजरा जैसे नेताओं को बनाया। उन्होंने कहा कि अगर वाकई ऐसा होता तो उचाना से विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पांचवें नंबर पर क्यों आते? उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों भाइयों का एकमात्र मकसद कांग्रेस पार्टी को टारगेट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed