फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Jassi Petwar uploaded a controversial post on social media

Hisar News: विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट अपलोड किया

Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
MLA Jassi Petwar uploaded a controversial post on social media
विधायक जस्सी पेटवाड की  विवादित  पोस्ट
नारनौंद ( हिसार)। नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट अपलोड किया। पोस्ट में पड़ोसी देश नेपाल में विद्रोह के हालात को लेकर टिप्पणी की गई थी। कुछ लोगों के इस पोस्ट पर आपत्ति जताई। कई लोगों ने इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट लेकर अलग-अलग तरह से वायरल करना भी शुरू कर दिए। इसके बाद, विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर लिखा -तानाशाहो सीख लो नेपाल से, वो भी चले थे तुम्हारी तरह, झोला उठाने का मौका भी नहीं मिला। विधायक की इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट करने शुरू कर दिए। फेसबुक पर पोस्ट शेयर होते ही इसके स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे।
विज्ञापन

विधायक जस्सी पेटवाड़ की पोस्ट को लोगों ने 24 बार शेयर किया। एक घंटे से कम समय के अंदर इस पर 152 कमेंट किए गए। ज्यादातर कमेंट्स में यूजर्स ने गुस्सा दिखाया था। कुछ लोगों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर विरोध जताया। कुछ समय बाद विधायक के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डिलीट हो गई। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सोशल मीडिया टीम ने नेपाल के हालात पर पोस्ट की थी। नेपाल में सोशल मीडिया बैन कर तानाशाही चल रही थी। इससे प्रधानमंत्री के खिलाफ जनता उग्र हो गई। पीएम को देश छोड़कर भागना पड़ा। इसमें कुछ गलत नहीं लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed