{"_id":"64dba81cbd5af08b810137b4","slug":"miscreants-arrested-two-accused-who-burnt-the-photo-of-babasaheb-ambedkar-2023-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिसार में कांड: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की जलाई फोटो, माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश; पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कांड: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की जलाई फोटो, माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश; पुलिस ने दो को पकड़ा
Tue, 15 Aug 2023 10:01 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 10:01 PM IST
सार
बुड्ढा खेड़ा गांव में मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला सामने आया है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुड्ढा खेड़ा गांव में मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला सामने आया है। इलाके में भाईचारे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस घटना से व्यथित बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायियों ने थाना उकलाना में रिपोर्ट दी है। उस शख्स पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया। इस घटना की बाबा भीमराव अंबेडकर सोसाइटी बुढ़ाखेड़ा ने घोर निंदा की।
विज्ञापन
बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को आग लगाकर वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना उकलाना पुलिस ने बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को बुड्ढा खेड़ा निवासी बिजेंद्र और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उकलाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को आग लगाने का वीडियो सामने आया था। जिस पर थाना उकलाना में अभियोग अंकित कर आरोपियों की पहचान की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को कल पेश अदालत किया जाएगा।
विज्ञापन