फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minor showed Aadhar card of elder sister to get married, signed in her name

नाबालिग ने शादी करने के लिए बड़ी बहन का आधार कार्ड दिखाया, उसके नाम से किए हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Minor showed Aadhar card of elder sister to get married, signed in her name
जिला निवासी 16 साल वर्षीय नाबालिग द्वारा शादी के लिए अपनी 21 वर्षीय बहन का आधार कार्ड और नाम का प्रयोग किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब शादीशुदा जोड़ा प्रोटेक्शन मांगने पहुंचा। नाबालिग ने धोखाधड़ी से एक संस्था में शादी की। इसके बाद सेशन जज से सुरक्षा मांगी। शादी करने वाले जोड़े ने सेशन जज से फर्जी कागजात के सहारे प्रोटक्शन भी ले ली। मामले में सेशन जज के रीडर मुकेश की शिकायत पर लड़की और लड़के पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इस जोड़े ने तीन सितंबर को एक संस्था में शादी की। वहां नाबालिग लड़की ने अपनी बड़ी बहन का आधार कार्ड दिया। अपनी जगह अपनी बहन का आधार कार्ड देकर उसकी के नाम का सहारा लिया और उसी के हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद जोड़े ने 10 सितंबर को सेशन जज से सुरक्षा मांगी। सुरक्षा देने से पहले लड़की, लड़का व उनके परिवार वालों के भी बयान लिए गए। इस दौरान लड़की के पिता के बयान लिए तो पिता ने कहा कि उसकी छोटी बेटी ने अपनी बड़ी बहन का आधार कार्ड शादी के लिए पेश किया है और उसके नाम से ही शादी की है। जबकि असलियत में वह 16 साल की है जो आधार कार्ड उसने प्रयोग किया है वह उसकी बड़ी बेटी का है। लड़की से पूछा गया तो उसने कहा कि उसके पति को भी उसकी उम्र के बारे में नहीं पता। लड़की ने कहा कि उसने शादी करने के लिए उसकी बड़ी बहन का आधार कार्ड प्रयोग किया। मामले में सेशन जज अरुण कुमार सिंघल की जजमेंट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जजमेंट में लिखा कि लड़का और लड़की पर केस दर्ज किया जाए। लड़का-लड़की ने धोखाधड़ी करके शादी की है। लड़की की वास्वतिक 16 साल की है। अपनी बहन का ही आधार कार्ड दिखा दिया। शादी भी कर ली। एक संस्था ने दोनों की शादी करवाकर मैरिज सर्टिफिकेट भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed