फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minor girl accuses father of misbehavior

नाबालिग छात्रा ने मुहंबोले पिता पर लगाया गलत काम करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Minor girl accuses father of misbehavior
बरवाला । क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा ने पुलिस में शिकायत देकर मुंहबोले पिता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग छात्रा ने बताया कि उसकी मां का पहले पिता के साथ मनमुटाव के चलते वह गांव में मुंहबोले पति के साथ रह रही है। पिछले तीन वर्षों से उसका मुंहबोला पिता उस पर बुरी नजर रखता है व उसके साथ छेड़छाड़ व गलत काम करता है। छात्रा के अनुसार इस गलत कार्य में उसकी मां भी अपने मुंहबोले पति का साथ देती है। व किसी से कुछ बताने के लिए मना करती है। छात्रा के अनुसार उसने पहले भी अपने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। वह मामला उसने मां के दबाव के कारण रद्द करवा दिया था। आरोप है कि वर्तमान में उसके पिता उसे गलत काम न करने पर घर से निकाल देने की धमकी भी देता है। छात्रा पुलिस थाने में अपनी दादी व चाचा और चाची को साथ लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed