फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister kavita jain, hisar

मंत्री से बोले चेयरमैन ...या अप्रूवल के होवे है मैडम, बरवाला में इसे बैठा दो

Tue, 23 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 23 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Minister kavita jain, hisar
Minister Kavita Jain - फोटो : Bureau

लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में चल रही शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की मीटिंग में बरवाला के वाइस चेयरमैन रामफल गुराना ने खूब खरी-खरी सुनाई। वाइस चेयरमैन ने कहा कि मैडम मैं दस पढ़ा हुआ हूं। या अप्रूवल के होवे है। वैसे तो मैं मोबाइल पर ऑनलाइन रहता हूं ... मगर यो अप्रूवल का मतलब समझ मैं आज तक नहीं आया। सफाई करने में भी कौन सी अप्रूवल लेनी पड़े हैं बरवाला कमेटी में तो हर काम पर ये ही बोला जाता है। आप से विनती है या बरवाला कमेटी में अप्रूवल तो बिठा दो। वाइस चेयरमैन के इस कमेंट पर मीटिंग हाल में तालियां बजीं। मंत्री हालांकि इसका जवाब ठीक से नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि अब कौन से काम की अप्रूवल है वैसे कई काम होते हैं जो अप्रूवल के बिना नहीं होते। मगर उसमें इतना समय लगना या फिर हर बार आपको ये ही जवाब मिलना अलग बात है।

विज्ञापन


मुझे पावर दे दो मैडम बिना पैसे पांच दिन में पूरे शहर की सफाई करवा दूंगा
बैठक में वाइस चेयरमैन ने कहा कि सफाई के लिए भी यहां अप्रूवल लेनी पड़ती है। सिरसा में गुरुजी की टीम एक दिन में सफाई कर देती है। हमारे पास इतना स्टाफ होते हुए भी हम सफाई नहीं करवा सकते। मैडम मुझे आप पांच दिन का पावर दे दो मैं फ्री में पूरे शहर को साफ कर सकता हूं।
विज्ञापन


सिरसा परिषद के पार्षद बोले, शहर में कम सरकारी कोठियों पर काम करते हैं सफाई कर्मचारी
मीटिंग में सिरसा परिषद के पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों की कमी की बात कहते हुए मंत्री से सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि मैडम शहर में कचरा पड़ा रहता है। सफाई कर्मचारी पहले ही कम है ये अधिकारियों की कोठियों पर लगे हैं। शहर में 100 सफाई कर्मचारी है अधिकारियों की कोठियों पर डेढ़ सौ कर्मचारी लगे हुए हैं। इस पर मंत्री और प्रधान सचिव ने कहा कि अगर ऐसा है तो ये अपने स्तर पर करो। उन्हें वापस बुलाओ। क्यों नहीं बुलाते आप लोग वापस। हमने भिजवाए हैं क्या। उन्होंने ईओ अतर सिंह खनगवाल से कहा कि ऐसा क्यों है कर्मचारियों को वापस बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed