{"_id":"57ed5ce64f1c1b9074575146","slug":"milgate-road-hisar-cps-kama-gupta-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के 23 महीने बाद मिलगेट रोड को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के 23 महीने बाद मिलगेट रोड को मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चौड़ाढेक से गलचौड़ा तक सड़क में बने गढ्ढे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनी लाहौरिया चौक से मिलगेट की बदहाल सड़क के निर्माण को 23 महीने बाद आखिर मंजूरी मिल गई। वीरवार को चंडीगढ़ में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने सड़क की फाइल को मंजूर कराया। अगले सप्ताह इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा।
लाहौरिया चौक से लेकर मिलगेट तक जर्जर सड़क अब जल्द ही बन जाएगी। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पिछले दो साल से यह सड़क पूरे शहर में मुद्दा बनी हुई है। इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की ओर से कई बार धरना, प्रदर्शन, आंदोलन किए गए। सड़क निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। नगर निगम की आर्थिक कंगाली के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। बाद में सीपीएस कमल गुप्ता ने इस सड़क को मार्केटिंग बोर्ड को ट्रांसफर कर सड़क मार्केटिंग बोर्ड के बजट से बनाने का प्रस्ताव रखा। नगर निगम की ओर से सड़क ट्रांसफर करने का प्रस्ताव कुछ समय पहले भेजा गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस सड़क को लेकर मिलगेट रोड के लोगों ने करीब एक माह तक आंदोलन किया था। इस सड़क के निर्माण के लिए निगम के सभी पार्षदों ने पिछले साल नवंबर माह में सदन की बैठक का बहिष्कार भी किया था।
ऑटो में डिलवरी के बाद बना मुद्दा
इस सड़क की हालत इतनी जर्जर थी कि यहां ऑटो में ही महिला की डिलवरी हो गई थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बदहाल सड़क का निर्माण न होना कई बार राजनीतिक मुद्दा भी बना। इस सड़क पर करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनी हैं। नई सब्जी मंडी को जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क है। कई गांव भी इस सड़क के जरिए शहर से जुड़ते हैं। सेक्टर 1-4 की ओर से शहर में आने के लिए यह मुख्य रोड है।
विज्ञापन
इस सड़क को नगर निगम से मार्केटिंग बोर्ड को स्थानांतरित करवाया गया है। सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर कुछ दिनों में हो जाएगा। नवंबर माह में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अब किसी तरह की देरी नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस हरियाणा