{"_id":"b87091fc04072b6bdb605d26e5ecbbb7","slug":"methane-gas-tanker-truck-filled-with-brushes-two-of-the-deaths-of-two-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथेन गैस से भरे टैंकर ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिथेन गैस से भरे टैंकर ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरवाला चंडीगढ़ नेशनल हाइवे नंबर 65 पर बृहस्पतिवार सुबह गांव सरसौद के पास एक मिथेन गैस से भरे टैंकर व डाक ले जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसा हाइवे पर अचानक नील गाय आने के कारण हुआ। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों क्लीनर गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिथेन गैस से भरा एक टैंकर गुजरात से डेराबस्सी जा रहा था। सामने से एक डाक से भरा ट्रक तमिलनाडू़ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास बरवाला चंडीगढ़ हाइवे पर अचानक सात आठ नील गाय सामने आ गईं, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए।
विज्ञापन
मिथेन से भरे टैंकर चालक झूंझूनूं के गांव ककड़ेऊ निवासी 22 वर्षीय बंटू व ट्रक चालक बाढ़मेर निवासी फाजिद हुुसैन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बंटू के साथी टैंकर क्लीनर मनीष व ट्रक का क्लीनर गंगाराम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बरवाला थाना पुलिस ने मृतकों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।