फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mercury dropped 10 degrees in three days, temperatures dropped below normal during Nautapa.

Hisar News: तीन दिन में 10 डिग्री गिरा पारा, नौतपा में सामान्य से नीचे आया तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped 10 degrees in three days, temperatures dropped below normal during Nautapa.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हुई बारिश व तेज हवाओं के कारण तापमान में शनिवार को भी गिरावट रही। पिछले 24 घंटे में 6 जिलों में बूंदाबांदी व बारिश हुई। पूरे प्रदेश में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। तीन दिन पहले तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था। दो दिन में पूरे हरियाणा में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आंधी-र बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडा कर दिया है। नौतपा में तप रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की फुहारें बरसी हैं। पूरे इलाके में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब के हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से लगातार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचने से बदलाव आया है। दोपहर के समय सिरसा, फतेहाबाद ,हिसार, भिवानी, चरखी- दादरी, जींद, कैथल ,अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। पूरे हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

जिला अधिकतम तापमान
फरीदाबाद 37.8
हिसार ---36.9
गुरुग्राम --36.4
सिरसा 34.0
झज्जर 34.6
यमुनानगर 34.1
करनाल 34.0
महेंद्रगढ़ 33.5
रोहतक 33.5
अंबाला 30.8
--------------
सामान्य से कम हुआ तापमान , पांच जिलों में बारिश ....
रोहतक में सामान्य से 7.4, महेंद्रगढ़ में 7.2, करनाल में 5.3, हिसार में 5.6, अंबाला में 8.4 डिग्री तापमान कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सिरसा में 7, गुरुग्राम में 5, करनाल में 12.5, मेवात में 0.5, सोनीपत में 12 ,यमुनानगर में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed