{"_id":"62aa1a04c1654c4a8f175a78","slug":"megha-will-rain-for-the-next-8-days-from-today-will-get-freedom-from-scorching-heat-and-heat-hisar-news-hsr634353817","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अगले 8 दिनों तक बरसेंगे मेघा, भीषण गर्मी व लू से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अगले 8 दिनों तक बरसेंगे मेघा, भीषण गर्मी व लू से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
हिसार। भीषण गर्मी व लू के दौर से प्रदेशवासियों को जल्द ही राहत मिलेगी। अगले पांच दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके असर से अगले 8 दिनों तक प्रदेश में राहत की बारिश होगी। बुधवार रात से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इस वजह से उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून की गतिविधियां 16 जून से शुरू होंगी और 23 जून तक अलग-अलग जगहों पर जारी रहेंगी। इस दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाले हैं। इससे पंजाब से लेकर असम तक सक्रिय टर्फ बनने से बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। इसके असर से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान व पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधियों और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश बारिश दर्ज की जाएगी। बुधवार रात से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर विकसित हो गया है, जिसकी वजह से निचले स्तर की पछुआ व दक्षिणी पूर्वी नमी हवों के मिलन से एक टर्फ रेखा इस समय उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्र से असम तक बनी हुई है। जो अगले 24 घण्टो में उत्तर पंजाब से असम तक हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल होते हुए बनेगी। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ 18 व दूसरा 20 जून को सक्रिय होगा।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
पिछले दो दिनों से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादलवाही और हल्की बारिश की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। मगर आज ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.0 से 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण इलाके में नमी की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मगर वीरवार से ही विपरीत हवाओं के मिलन से अधिकतर स्थानों पर बादलवाही और अनेकों स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।