फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meeting of merchant in hisar, hindi news, hisar

शहर में अपराध के खिलाफ 17 मई को सांकेतिक धरने का फैसला

Thu, 12 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 12 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meeting of merchant in hisar, hindi news, hisar
शहर में अपराध के खिलाफ 17 मई को सांकेतिक धरने का फैसला - फोटो : bureau

व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष चेयरमैन बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार देर रात हुई। मोती बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हुई बैठक में शहर में हो रही चोरी, लूटपाट, फिरौती, हत्या, चैन स्नेचिंग की वारदातों पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


बजरंग दास गर्ग ने कहा कि हर रोज जिले में चोरी, लूटपाट की वारदातें होने से व्यापारी व आम जनता अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। व्यापारी इस भय के माहौल में खुल कर व्यापार नहीं कर सकता। फैसला लिया गया कि 17 मई को सुबह 10 से  2 बजे तक का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। उसके बाद भी अपराधी नहीं पकडे गए तो  संघर्ष की घोषणा की जाएगी। जिसके लिए 21 सदस्यीय व्यापारी कमेटी का गठन किया गया हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला प्रधान रमेश लोहिया, व्यापार मंडल संरक्षक पवन गर्ग, रेलवे रोड़ प्रधान रामकुमार सैनी, अनाज मंडल प्रधान संत सिगल, मंदिर प्रधान अशोक गुप्ता, ऑटो मार्केट प्रधान ईश्वर गोयल, व्यापार मंडल जिला महासचिव तिलक जैन, स्वर्णकार संघ प्रधान रामनिवास सोनी, आरा एसोसिएशन प्रधान दलीप जांगड़ा, इंड्रस्टलिस्ट एसो प्रधान सीताराम लोहिया, लोहा व्यापार मंडल महासचिव हरीश लोहिया, खल एसो प्रधान त्रिलोक कंसल, पेट्रोल एसो जिला प्रधान आनन्द अग्रवाल, रेड स्केयर मार्केट प्रधान डॉ आरएस. मलिक, काठ मंडी प्रधान महावीर जांगड़ा, घनश्याम गोयल, सर्राफा एसो से विनोद जैन, बस अड्डा एसो से राजेन्द्र बंसल, पड़ाव बाजार मार्केट प्रधान नरेश बंसल, मोती बाजार प्रधान दीपक जैन, मोबाईल एसोसिएशन प्रधान विवेक जैन, पालिका बाजार प्रधान गोपाल गर्ग, कैंट एसो प्रधान ताराचन्द रहेजा, वकीलान बाजार प्रधान हरीहर शर्मा, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी पहुंचे मीटिंग में ...
मीटिंग में पुलिस सिटी थाना एसएचओ मंदीप सांगवान ने पहुंच कर व्यापार मण्डल  के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगी । व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हम कठोर से कठोर कदम उठायेंगे। उन्होंने  व्यापार मंडल से सहयोग करने की अपील की।

कई मार्केट एसोसिएशन ने अघोषित  बहिष्कार.......
राजगुरु मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, न्यू राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट सहित कुछ मार्केट एसोसिएशन ने इस मीटिंग का अघोषित बहिष्कार करते हुए इसमें हिस्सा नहीं लिया। इन मार्केट के प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 को हमने सभी संगठनों की मीटिंग तय कर दी थी तो चार दिन पहले मीटिंग बुलाने का क्या औचित्य है।


कुछ प्रतिनिधियों ने कहा कि एक व्यापारी नेता अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। मीटिंग की तारीख तय करने से पहले विमर्श करना चाहिए था। खुद तारीख तय कर मीटिंग के लिए निमंत्रण भेज दिया। स्थानीय  व्यापारियों ने इस तरह की राजनीति पर गुस्सा जाहिर करते हुए मीटिंग में भाग नहीं लिया। व्यापारियों के आंदोलन में आगे रहने वाले हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना, टीनू जैन भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed