बिजली निगम अधिकारियों ने की मीटरों की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने के बढ़े हुए बिजली बिलों में शहरवासियों के विरोध के बाद बिजली निगम अधिकारियों ने मीटरों की जांच करने के आदेश दिए है। बिजली निगम द्वारा इस बार जारी किए गए एक महीने के बिलों में बिजली बिल भरने के लिए समय कम देने के अलावा बिलों की राशि भी कथित रूप से बढ़ाकर दी गई थी। इस कारण आजाद नगर, मिलगेट क्षेत्र व बैंक कॉलोनी के लोगों ने इस बात को लेकर बिजली निगम अधिकारियों को शिकायत दी थी। आजाद नगर क्षेत्र से तो भारी संख्या में लोगों ने बिजली निगम कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया था। वहीं बैंक कॉलोनी के लोगों ने भी बिजली बिलों में आई अधिक यूनिट को लेकर लिखित में शिकायत दी थी, जिसके बाद बिजली निगम अधिकारियों ने आजाद नगर क्षेत्र में मीटरों की जांच आरंभ कर दी है। मीटरों में आ रही अधिक रीडिंग के साथ एक्युरेसी की भी जांच की जा रही है, वहीं तेज चल रहे बिजली मीटरों की भी जांच की जा रही है।
बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को आजाद नगर क्षेत्र में 30 बिजली मीटरों की जांच की गई। लेकिन इन सभी मीटरों में रीडिंग नए बिलों के अंतर्गत ही पाई गई है।
बढ़े हुए बिजली बिलों को जांचने के लिए मीटरों की जांच करवाई गई है। आजाद नगर क्षेत्र के सभी बिजली मीटरों में रीडिंग सही पाई गई है।
- विनीत एसडीओ, सिविल डिवीजन, हिसार
अगर मीटरों की रीडिंग सही आ रही तो फिर एक महीने के बिजली बिल दो महीने के बिजली बिलों से अधिक क्यों आए हैं। मीटरों को लैब में भी चेक किया जाना ताकि बढ़े हुए बिजली बिलों के बारे में सही तरीके से जानकारी मिल पाए।
- कर्मवीर ढिल्लो, पार्षद, वार्ड 18, हिसार