फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   medical college, 7 opreation left, black fungus patient

मेडिकल कॉलेज में जबड़े के 7 मरीज के ही ऑपरेशन बाकी

Tue, 29 Jun 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
medical college, 7 opreation left, black fungus patient
हिसार। जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जबड़े के मरीजों की संख्या कम हो गई है। अब म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में केवल 7 मरीज ऐसे दाखिल हैं, जिनके ऑपरेशन करना बाकी है। इन मरीजों के भी ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल एवं वॉलिंटियर ओरल सर्जन डॉ. कन्नू प्रिया और उनकी टीम ऑपरेशन जल्द कर देगी। कई मरीजों के जबड़ों में फंगस नहीं रुक रही है। जिस कारण दोबारा से ऑपरेशन करने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

चिकित्सक भी पहले शुरू में सफाई कर फंगस निकालते है। फंगस न रुके तो जबड़े का गला हुआ हिस्सा या पूरा जबड़ा निकालते हैं। खास बात यह है कि इन दिनों अस्पताल में आने वाले नए मरीजों में जबड़े की बजाय फेफड़ों या आंत में फंगस मिल रहा है। इन मरीजों का ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहा हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के चार नए मरीज दाखिल किए गए हैं। ब्लैक फंगस के कारण कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। फिलहाल अस्पताल में 59 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

एक जबड़े सहित चार ऑपरेशन किए
सोमवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने कुल चार ऑपरेशन किए गए। इनमें एक जबड़े का, एक नाक और दो आंखों के ऑपरेशन किए। सभी मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। केवल नए मरीजों के बाकी है। इसलिए पिछले दो दिनों से कम ऑपरेशन हो रहे हैं। एक तरह से चिकित्सकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को म्यूकरमाइकोसिस के चार नए मरीज दाखिल किए हैं। दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। लगभग सभी मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। केवल नए आने वाले मरीजों के ऑपरेशन करना बाकी है। उनके भी जल्द किए जाएंगे।
- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed