फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Measurement done to remove possession, got five concrete constructions

एचएसवीपी ने सेक्टर 1 पार्ट टू से कब्जे हटवाने को लेकर करवाई पैमाइश, पांच पक्के निर्माण मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Measurement done to remove possession, got five concrete constructions
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-1 पार्ट टू से कब्जे हटवाने को लेकर मंगलवार को पैमाइश करवाई। इस दौरान सेक्टर की जमीन पर 5 पक्के निर्माण मिले। इन लोगों को निर्माण हटाने के लिए चेतावनी दी गई। कब्जाधारियों ने कब्जा हटाने के लिए थोड़ा समय मांगा है। एचएसवीपी की तरफ से बुधवार को भी पैमाइश करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी ने वर्ष 2005 में सेक्टर-1 पार्ट टू के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था और यहां 233 प्लॉट काटे गए थे। मगर इसके बाद एचएसवीपी ने यहां न तो डेवलपमेंट वर्क्स कराए और न ही इन प्लॉट को बेचा। इस कारण से यहां काफी लोगों ने कब्जे कर लिए। इस सेक्टर में डेवलपमेंट वर्क्स कराने के लिए इंजीनियरिंग विभाग कई बार संपदा कार्यालय को पत्र लिख चुका था, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने स्थानीय अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

रिलीज लैंड को लेकर अभी असमंजस
एचएसवीपी ने इस सेक्टर के लिए 28.80 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। चूंकि यहां काफी संख्या में मकान बने हुए थे तो कुछ जमीन रिलीज भी की गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने इसके केस बनाकर मुख्यालय भेज दिए थे। शुरुआत में करीब 26 मकान रिलीज किए गए थे। हालांकि यहां करीब 140 मकान बने हुए थे। इस कारण से अधिकारी भी असमंजस में हैं कि वास्तव में उनकी कितनी जमीन है। रिलीज लैंड की स्थिति जानने के लिए मुख्यालय से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-1 का ब्योरा
साइट प्लॉट
6 मरला 163
8 मरला 48
14 मरला 07
20 मरला 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed