फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   maternal uncle strangled his nephew to death, threw the dead body in the minor

Hisar News: मामा ने गला दबाकर की भांजे की हत्या, शव माइनर में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
maternal uncle strangled his nephew to death, threw the dead body in the minor
हिसार। किरमारा गांव निवासी कुलदीप ने फतेहाबाद के भट्टू निवासी अपने भांजे धर्मपाल की गला दबाकर हत्या कर दी और शव माइनर में फेंक दिया। वारदात का खुलासा आरोपी ने 11 दिन बाद अपनी बहन के सामने किया। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के पिता सुभाष की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिला के भट्टू कलां निवासी सुभाष ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा बेटा धर्मपाल अविवाहिता था। हिसार जिले के अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव किरमारा गांव निवासी साला कुलदीप पांच साल से उसके पास रहता था। 23 जुलाई की दोपहर सुभाष अपने बेटे धर्मपाल के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान साले कुलदीप की मोबाइल फोन पर कॉल आई। उसने धर्मपाल से बात करवाने की बात कही। फोन पर बात करने के बाद बेटे ने बताया कि मामा ने नौकरी दिलाने के लिए आमदपुर बुलाया है। 700 रुपये मजदूरी और खाना मिलेगा। इसके बाद बेटा मामा के पास आदमपुर चला गया। अगले दिन साला कुलदीप घर पर आया लेकिन धर्मपाल साथ नहीं था। जब इस बारे में कुलदीप से पूछा तो उसने कहा कि धर्मपाल के बारे में मुझे कुछ नहीं पता। बाद में अपने स्तर पर बेटे की कई जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 2 अगस्त को आरोपी कुलदीप ने अपनी बहन को बताया कि वह भांजे को पनिहार चक गांव के पास माइनर पर लेकर गया था, फिर दोनों ने शराब पी। इस दौरान उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव माइनर में फेंक दिया। अपना जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद परिजन मुकदमा दर्ज कराने आजाद नगर थाने पहुंचे, जहां माइनर में पुलिस को मिले शव का फोटो देखकर परिजनों ने बेटे की शिनाख्त की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed