फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Master road of sector 14 part two and 33 will shine

Hisar News: जल्द ही रात के समय जगमाएगा सेक्टर-14 पार्ट टू व 33 का मास्टर रोड

Mon, 10 Jun 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Master road of sector 14 part two and 33 will shine
हिसार। सेक्टर-14 पार्ट टू व 33 का मास्टर रोड जल्द ही रात के समय जगमाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की बिजली शाखा की तरफ से रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। फिलहाल डीएनआईटी (डिटेल नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) चीफ इंजीनियर के पास गई हुई है। यहां से मंजूरी मिलते ही इस कार्य का टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर 14, 14 पार्ट टू व 33 के लिए 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया। यह सड़क तीनों सेक्टरों को आपस में जोड़ती है। इसके अलावा इस रोड के जरिये इन सेक्टरों को हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे से भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस रोड का काफी हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक इस पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं, जिस कारण दिन ढलने ही इस रोड पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

रोड पर लगेंगी 236 स्ट्रीट लाइट
अधिकारियों के अनुसार 4 किलोमीटर लंबे इस रोड पर 145 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे, जिन पर 236 स्ट्रीट लाइट लगेंगी। एक लाइट 135 वॉट की होगी। इन लाइटों के लगने से तीनों सेक्टरों की हजारों की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर रोड के बचे हुए हिस्से के निर्माण में फिर से आई अड़चन
उधर, मास्टर रोड के बचे हुए हिस्से के निर्माण में फिर से अड़चन आ गई है। राजकीय पशुधन फार्म ने यह कहते हुए एचएसवीपी को 57 करोड़ रुपये की राशि लौटा दी है कि यह राशि अपर्याप्त है। बता दें कि इस रोड के अधिगृहित की गई करीब 40 एकड़ जमीन पर सुअरा फार्म के कार्यालय बने हुए हैं। राजकीय पशुधन फार्म ने इसी शर्त पर एचएसवीपी को यह जमीन सौंपने की बात कही थी कि वह पहले सुअर फार्म का नया भवन बनाने पर आने वाले खर्च को भुगतान करे। इस पर एचएसवीपी ने उसे 57 करोड़ रुपये का भुगतान किया था ताकि वह ठसका गांव के पास पहले से चिह्नित जगह पर अपने कार्यालय का निर्माण कर सके।

स्ट्रीट लाइट की डीएनआईटी चीफ इंजीनियर के पास गई हुई है। उस पर उनकी मंजूरी मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा। - शमशेर, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed