फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Massive fire in paint factory near village Talwandi in Hisar, nearby houses evacuated at 12 midnight

हिसार: गांव तलवंडी के पास पेंट फेक्टरी में भीषण आग, रात 12 बजे आसपास के मकान खाली कराए

Fri, 29 Sep 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

हिसार के गांव तलवंडी में बाहरी हिस्से में अग्रवाल पेंट एंड केमिकल इंडस्ट्री है। रात को केमिकल में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। भीषण आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका।

विज्ञापन
Massive fire in paint factory near village Talwandi in Hisar, nearby houses evacuated at 12 midnight
हिसार फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव तलवंडी राणा के पास पेंट फेक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। रात को करीब 12 बजे फेक्टरी में आग लगी। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया।

विज्ञापन


गांव के लोगाें ने शुक्रवार सुबह पंचायत बुलाई, अवैध फेक्टरियों को हटवाएंगे
जानकारी के अनुसार गांव तलवंडी में बाहरी हिस्से में अग्रवाल पेंट एंड केमिकल इंडस्ट्री है। रात को केमिकल में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। भीषण आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि फेक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
विज्ञापन


आग की घटना के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के लोगों ने पंचायत की। जिसमें गांव के बाहरी हिस्सों में बनी फेक्टरियों को गांव की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन से मिलकर इन फेक्टरी के लाइसेंस की जांच की मांग करेंगे। गांव के करीब अवैध तौर पर लगाई गई फेक्टरी हटाने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed